हम निम्नलिखित माध्यमों से दान स्वीकार करते हैं
विश्वास के साथ, सुरक्षित तरीके से योगदान करें
मोबाइल / UPI
(आप GPay, PhonePe, Paytm आदि से भुगतान कर सकते हैं)
QR कोड से भुगतान करें

(GPay, PhonePe, Paytm आदि से स्कैन करें)
बैंक विवरण
फ्रॉड अलर्ट – सावधान रहें!
कृपया सावधान रहें — श्री सत्य सनातन अखाड़ा एक पूर्णतः निःस्वार्थ, सेवाभावी और धार्मिक संस्था है,कोई भी व्यक्ति, संस्था या समूह यदि खुद को श्री सत्य सनातन अखाड़ा से जुड़ा बताकर आपसे पैसे, रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की मांग करे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। ऐसी गतिविधियों में अखाड़ा की कोई सहभागिता नहीं है।
हमारा प्रत्येक धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजन पूर्णतः नि:शुल्क होता है और केवल अधिकृत माध्यमों से ही सूचना दी जाती है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, कॉल, मैसेज या लेन-देन से पहले कृपया अखाड़े की आधिकारिक जानकारी से पुष्टि अवश्य करें।
सनातन अखाड़ा किसी भी फ्रॉड, गलत जानकारी या आर्थिक धोखे के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। धर्म के नाम पर होने वाले छल से बचें। सेवा करें, श्रद्धा रखें, पर विवेक कभी न छोड़ें।
निःशुल्क सेवा ही हमारा संकल्प है
श्री सत्य सनातन अखाड़ा का मूल आधार ही सेवा है — निःस्वार्थ, नि:शुल्क और निरंतर। यह अखाड़ा किसी लाभ, यश या मान की अपेक्षा से नहीं, बल्कि केवल धर्म, समाज और मानवता की सेवा के संकल्प से खड़ा हुआ है। हमारी मान्यता है कि जब सेवा में मूल्य जुड़ जाता है, तब उसका सौम्य प्रभाव और आत्मिक बल क्षीण हो जाता है। इसलिए हम अपने समस्त धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्य निःशुल्क रूप से संचालित करते हैं — बिना भेदभाव, बिना किसी आग्रह के, सबके लिए समान भाव से।
हमारी सभी कथा, आयोजन, शिविर, यज्ञ, अनुष्ठान, प्रवचन, जनकल्याण हेतु आयोजित होती हैं और पूर्णत: नि:शुल्क होती हैं। न आयोजकों से कोई दक्षिणा ली जाती है, न ही आमंत्रण पर कोई शर्त रखी जाती है। श्रद्धा से जो जन बुलाते हैं, हम वहाँ धर्म की वाणी लेकर पहुँचते हैं। यज्ञ-अनुष्ठान भी लोकमंगल और विश्वशांति के उद्देश्य से पूर्ण श्रद्धा और मर्यादा के साथ किए जाते हैं, तथा जनकल्याण की भावना से हम नियमित साधना शिविर, जप-अनुष्ठान, ध्यान-सत्र, मंत्र दीक्षा, और साधु-संतों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करते हैं, जो पूरी तरह निःशुल्क होते हैं। युवाओं के लिए संस्कार शिविर, आत्मबल निर्माण की कार्यशालाएं, स्वावलंबन प्रशिक्षण, और राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत संवाद — ये सब सेवाएं बिना किसी शुल्क के जनसामान्य के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं।
हमारी ओर से किए गए गौसेवा, वस्त्रदान, अन्नदान, औषधि वितरण, पर्यावरण सेवा अभियान, नशामुक्ति जागरण, गरीब बच्चों के लिए पाठशालाएँ — ये सभी प्रयास न केवल निःशुल्क हैं, बल्कि पूर्णतः करुणा और संवेदना से प्रेरित हैं। किसी भी जाति, पंथ, वर्ग या विचारधारा से भेद किए बिना, सभी को समान रूप से सेवा दी जाती है।
श्री सत्य सनातन अखाड़ा यह नहीं मानता कि धर्म कोई बिकने वाली वस्तु है, या सेवा कोई बाजार का सौदा है। हमारी संस्कृति “सर्वे भवन्तु सुखिनः” और “नारायण समं सर्वे” की भावना से ओतप्रोत है। अतः जो भी सेवा हम करते हैं, वह ईश्वर को अर्पण है और समाज को समर्पण है। हमारे संत, सेवक, साधक, ब्रह्मचारी, योगिनी और साध्वी गण — सभी इसी भाव से सतत सेवा में लगे हैं, बिना किसी व्यक्तिगत लाभ की इच्छा के।
हमारा आग्रह केवल इतना है कि लोग आगे आएं, धर्म को जानें, सेवा से जुड़ें और इस पवित्र यज्ञ में आहुति दें — वह आहुति धन की नहीं, श्रद्धा, समय और सहभागिता की हो। यही हमारी परंपरा है, यही हमारी पहचान, और यही हमारा सनातन संकल्प है।
हर सेवा निःशुल्क है, पर हर सेवा अनमोल है।
हर आयोजन व्यय रहित है, पर पूर्ण समर्पण से युक्त है।
हर कार्य सार्वजनिक है, पर उद्देश्य दिव्य और आत्मिक है।